विद्यालय में दुबारा चोरी: विद्यालय का दरवाजा तोड़कर चोरों ने उड़ाया बैटरी सहित इनवर्टर सीपीयू कम्प्यूटर सेट

910593313dd9
वित्तीय वर्ष में हुई दर्जनों चोरियां, खुलासा एक का भी नही , दहशत में लोग 

आला अधिकारी की मेहरबानी से कायम है दारोगाई 

चन्दौली,
सकलडीहा। एक तरफ जहां शिक्षा विभाग विद्यालयों को हाईटेक करने में लगा हुआ है वहीं दूसरी तरफ चोरों ने भी लगातार शिक्षा के मंदिर को अपना निशाना बनाया है।कोतवाली पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद भी डेढ़ावल चौकी क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय डेढ़ावल में बीती रात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर 5 बैटरी, 2 इनवर्टर 3 सीपीयू, एक कंप्यूटर सेट सहित अन्य सामान पर चोरों ने हाथ फेर दिया। घटना की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना बीईओ और चौकी पुलिस को दिया है।

फोटो: विद्यालय का टूटा हुआ दरवाजा सहित अन्य


 चोरों ने प्राथमिक विद्यालय के छोटा गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके पश्चात विद्यालय भवन के मुख्य गेट के दो तालों को काटकर अंदर घुस कर कार्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखा कंप्यूटर, सीपीयू सहित पूरा सेट उठा लिए । फिर पाल लैब को निशाना बनाते हुए उसमें से 5 बड़ी बैटरी,2 सीपीयू एवं दो इनवर्टर सहित अन्य सामान उठा ले गए। 

फोटो:प्रधानाध्यापक कक्ष का टूटा हुआ दरवाजा 

शुक्रवार को सुबह जब प्रधानाचार्य विद्यालय पहुंचे तो सभी कमरों का दरवाजा खुला देख सन्न रह गए,फिर ग्राम प्रधान सहित अन्य सभ्रांत नागरिकों को बुलाया गया तथा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी डेढ़ावल पर दी गई। प्रधानाध्यापक मदन राम ने बताया कि इससे पूर्व पिछले वर्ष भी ताला तोड़कर लगभग दो सौ बच्चों के खाने की थाली गिलास गैस सिलेंडर एवं 5 सीलिंग फैन,लड़कियों को सीखने के लिए रखी 6 साइकिल आदि चुरा ले गए थे। घटना की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा को भी दे दी गई।

जाने क्षेत्रीय लोगों का क्या कहना है?

लोगों का कहना है कि डेढ़ावल चौकी इंचार्ज सुरेश प्रकाश सिंह के कार्यकाल में 
धरहरा में ट्रैक्टर की टाली की चोरी, गोहदा विशनपुर पंचायत भवन में कम्प्यूटर बैटरी की चोरी, श्रेया वाटिका डेढ़गावा से तीन ,चार मोटर साईकिल की चोरी, डेढ़ावल में अनिल मिश्रा के घर से मोटर साईकिल की चोरी, चौकी के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान से नगदी सहित शराब की चोरी, दुदौली में बिजली तार इत्यादि की हुई चोरियों में अभी तक एक चोरियों का नहीं हुआ खुलासा। फिर भी उच्चाधिकारी की नजर इन चोरियों से परे है या कहा जाय कि आला अधिकारी की मेहरबानी इंचार्ज साहब पर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed