पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

d8ed52f4d8de

निकाली जागरूकता रैली , मतदान की ली शपथ 


चंदौली, सकलडीहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार सकलडीहा चंदौली में जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा के आदेश के क्रम में जनपद में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी और मतदाता शपथ बच्चों और अध्यापकों द्वारा ली गई है.

फोटो. मतदाता जागरूकता रैली निकालते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार के शिक्षक और बच्चे 


 इस अवसर पर मतदाता जागरूकता संबंधी नारे, स्लोगन और चित्रकला ,निबंध आदि की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक जमील अहमद ,सतीश कुमार, सुरेश कुमार, धर्मराज प्रसाद ,ज्योति भारद्वाज, मृत्युंजय सहित अन्य विद्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे इस अवसर पर अरुण रत्नाकर ने बताया कि वोट, लोकतंत्र को मजबूत और बेहतर बनाता है.


 हमें हर प्रकार के निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए जिससे कि हमारा लोकतंत्र मजबूत हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *