पैसेंजर ट्रेन से की चपेट में आने से महिला की मौत

5c3e575e9d1e
रिपोर्ट ! संदीप कुमार

चंदौली,
डीडीयू नगर।स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर बुधवार की देर रात चलती ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से महिला ट्रेन के नीचे चली गई। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।



गाजीपुर जिले के दिलदानगर निवासी सुखारी राम अपनी कलावती देवी (65) के साथ बुधवार की देर शाम दिलदानगर जाने के लिए पहुंचे। वही प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी डीडीयू बक्सर पैंसेजर पकड़ने के लिए जैसे ही पहुंचे ट्रेन रवाना हो गई। इस दौरान सुखारी अपनी पत्नी को चलती ट्रेन में सवार कराने लगा। तभी महिला का पैर फिसलने से बोगी के हैंडिल से हाथ छूट जाने पर महिला बोगी की नीचे गिर गई।जिससे महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई।

 घटना के बाद स्टेशन पर प्रतिक्षारत यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। वही यात्रियों के शोर मचाने पर जीआरपी ने पहुंचकर शव को रेल पटरी से हटाकर अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। इसकी जानकारी होने पर अन्य परिजन रोते बिलखते जीआरपी थाने पहुंच गये।

जीआरपी कोतवाल सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *