डॉ. नदीम अशरफ क्षय रोग रोकथाम में सराहनीय योगदान के लिए डीएम के हाथों सम्मानित

a3c950029285
टीबी को खत्म करने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा- डॉ. नदीम अशरफ 
रिपोर्ट – राकेश यादव रौशन
मारूफपुर/चंदौली, 29 मार्च, 2025, सटीक संवाद। क्षेत्र के मानव ख़िदमत फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. नदीम अशरफ़ को क्षय रोग की रोकथाम में अतुलनीय योगदान देने के लिए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंदौली निखिल टीकाराम फुंडे ने शनिवार को कलेक्ट्रेट चंदौली में आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.

फ़ोटो – कलेक्ट्रेट में शनिवार को डॉ. नदीम अशरफ को सम्मानित करते डीएम चंदौली

   इस अवसर पर डॉ. नदीम अशरफ़ ने बताया कि टीबी हमारे देश की एक बीमारी है, जिसकी रोकथाम के लिए व्यक्तिगत और शासन स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं. हमारी संस्था के संस्थापक डॉ. अबुल सरह पिछले 24 सालों से ऐसे मरीजों की सेवा करते आ रहे हैं. टीबी को खत्म करने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा, तभी भारत जीतेगा और टीबी हारेगा.
      इस अवसर पर सीएमओ चंदौली वाई के राय, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहित ग्राम प्रधान आदि रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *