चंदौली में नशा निषेध दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलाई गई शपथ

f564a0f80755
नशीली दवाओं व नशे से दूर रहने के बारे में फैलाई गई जागरूकता 

चन्दौली। नशा निषेध दिवस पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक आपरेशन ने शिविर पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। वहीं नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा 12 जून से 26 जून के बीच चलाये जा रहे नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के दौरान नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष मुहिम चलाई गई है। इसके दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगों को नशे से दूर रहने के लिए सजग किया गया। 


फोटो : शिविर पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाते पुलिस अधीक्षक आपरेशन चंदौली 


इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन चन्दौली ने बताया कि चन्दौली में भी नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि 26 जून को विश्व नशा मुक्ति दिवस पर जनपद के समस्त थाना व कार्यालयों में पुलिस कर्मियों को नशे से दूर रहने तथा जनता को नशा व नशीली दवाओं के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक करने की शपथ दिलाई।

अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ने बताया कि हर वर्ष 26 जून का दिन दुनियाभर में नशा निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। नशे की लत बहुत ही बुरी होती है जिससे निकलना बहुत मुश्किल होता है। आज युवा वर्ग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है। नशा कोई भी हो वो आपकी सेहत और मेंटल हेल्थ पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है। नशे के दुष्प्रभावों को बताना और उन्हें रोकना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *