चंदौली पुलिस का साइबर ठगों पर जोरदार प्रहार: 25 हजार रुपये 24 घंटे में वापस

3b0e3f64256b
सटीक संवाद। गुरुवार, 9 अप्रैल 2026,चंदौली।साइबर क्राइम थाना की टीम ने साइबर ठगों की हवा खराब कर दी। फर्जी UPI लेनदेन के जाल में फंसकर 25 हजार रुपये गंवा चुके जयप्रकाश नगर (वार्ड-15) के निवासी पवन कुमार पुत्र हरिश कुमार की पूरी रकम त्वरित कार्रवाई से लौटा दी गई।09 फरवरी 2026 को हुई इस ठगी में पीड़ित ने जैसे ही थाने में शिकायत दर्ज कराई, टीम ने रात-दिन एक कर कमाल कर दिखाया।

त्वरित कार्रवाई का राज:
थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग के नेतृत्व में टीम ने साइबर ट्रैकिंग टूल्स और डिजिटल फॉरेंसिक का सहारा लिया। ठगों के बैंक खातों का पता लगाकर रकम पीड़ित खाते में जमा करा दी। उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देशों ने इस सफलता को और गति दी। पवन कुमार ने पुलिस अधीक्षक चंदौली, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, साइबर सेल प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग और पूरी टीम का आभार जताया।उन्होंने कहा “पुलिस की फुर्ती ने मेरा भरोसा बहाल कर दिया। अब सतर्क रहूंगा,” 
हीरो टीम में थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग, कांस्टेबल अनिल कुमार, संतोष यादव, आशुतोष भारद्वाज, मनोज चौहान, राहुल यादव, मो. नौशाद थे। यह सफलता साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस के अभियान की मिसाल है। ठगों को साफ संदेश—कोई लाचार नहीं रहेगा। साइबर फ्रॉड का शिकार हुए तो तुरंत थाना साइबर क्राइम चंदौली से संपर्क करें। शिकायत जितनी जल्दी, सफलता उतनी निश्चित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *