उचक्कागिरी करने से पहले ही पकड़ी गई पांच महिलाएं

ada102111686
चंदौली,मुगलसराय। क्षेत्र में उचक्का गिरी करने से पहले ही पांच महिलाएं और बाल अपचारी को पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस की सक्रियता से चोरी की बड़ी वारदात होने से टल गई. जिसे हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया.



मुखबीर से सूचना मिली कि साहूपूरी मोड़ पर वाहन के इन्तजार में पांच महिलाएं और एक बाल अपचारी खड़े हैं, जो सवारी वाहन मे बैठी अन्य महिलाओ को उलझाकर चोरी करने की योजना बना रही है. जिसपर अपने अपने वाहनो से अलग अलग दिशा मे पुलिस जा धमकी. देर न करते हुए महिला पुलिस टीम द्वारा घेरबंदी कर पकड़ लिया गया.

पाँचो महिलाओ की पहचान क्रमश: गुड्डी पत्नी विशाल हरिजन निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बढ़हलगंज जनपद गोरखपुर उम्र करीब 25 वर्ष के पास से 300 रुपया, अमृता पत्नी अरुण हरिजन निवासी ग्राम मनिकापुर थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 20 वर्ष के पास से 410 रुपया, आरती पत्नी अजीत हरिजन निवासी ग्राम मनिकापुर थाना घोषी जनपद मऊ उम्र करीब 20 वर्ष के पास से 210 रुपया, चांदनी पत्नी रवि निवासी बेलपार थाना सलेमपुर जनपद देवरिया उम्र 25 वर्ष, मंजू पत्नी पिन्टू निवासी बेलपार थाना सलेमपुर जनपद देवरिया उम्र 40 वर्ष के पास से 310 रुपया व बाल अपचारी के पास से 220 रूपये के बरामद हुए हैं।

पुलिस से पूछताछ के दौरान महिलाओ द्वारा संयुक्त रुप से बताया गया कि हम लोग भीड़-भाड़ से पर्स जेब व आटो एवं टोटो मे बैठी महिलाओ को बातो में उलझाकर उनके पैस निकाल लेते है। त्यौहार का समय चल रहा है इसीलिए भीड़-भाड़ वाले मंदिर अथवा बाजारो मे जाकर चोरी करने की योजना बना रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया। इस तरह महिने मे 02 से 02.5 लाख रुपया पा जाते है। जिसे हम लोग आपस में बांट लेते है। यही हमारी आजीविका का साधन है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *