आम का हरा पेड़ काटने पर वनकर्मी ने लगाया दस हजार का जुर्माना

7fed28dd37ff
वाराणसी
कछवांरोड l मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव में रोड के किनारे आम के हरे पड़े की कटाई की सूचना पर मंगलवार को  वन विभाग की टीम धमक पड़ी और दस हजार रुपए का जुर्माना में पाबंद किया।वनकर्मी मनीष कुमार गौतम ने बताया कि देखा कि पेड़ के कई डालियो को काटकर गिरा दिया गया था और अन्य काटा जा रहा था पेड़ काट रहे लोगो से पेड़ काटने का परमिशन मांगा तो किसी ने कोई कागजात नही दिखाया।



जिसपर वनकर्मी द्वारा काटे जा रहे पेड़ को रोकते हुए। पेड़ काट रहे लोगो पर दस हजार रुपया का जुर्माना लगाया गया।वही अगर देखा जाए तो मिर्जामुराद क्षेत्र में अवैध रूप से आए दिन कही न कही हरे पेड़ो की कटाई जारी है।

सूत्रों की माने तो पुलिस व वन विभाग के मिली भगत से अवैध कटाई होता है।अगर मामला अधिकारियों के प्रकाश में चला जाता है तो पेड़ काट रहे लोगो पर पुलिस व वन विभाग द्वारा खानापूर्ति करते हुए जुर्माना काट दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *