पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति मे काफी बदलाव डॉ महेन्द्र

8a99be9a55a4
रिपोर्ट / आनन्द त्रिपाठी

वाराणसी,
कछवांरोड l मिर्जामुराद आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र वाराणसी पर बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण एवं किसान गोष्ठी का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र रघुवंशी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन को बुके व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।



मुख्य अतिथि ने माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किसान सम्मान निधि के 16वी किस्त जारी करने पर ख़ुशी जाहीर करने के साथ किसानो को सम्बोधित करते हुए कहां कि सम्मान निधि से किसानों को काफी आर्थिक सहायता मिल रही हैं खास तौर से बीज – खाद क्रय करने में। डॉ. रघुवंशी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहां कि जनपद के कृषकों को के. वि.के. से तकनीकी प्रशिक्षण लेकर खेती-बाड़ी का कार्य वैज्ञानिक तरीके से कर रहे हैं जिससे किसानो की आय में वृद्धि हो रही है।

इसी क्रम में केंद्र के प्रछेत्र प्रबंधक राणा पीयूष ने बताया कि किस तरह से किसान खेती के साथ-साथ मशरूम उत्पादन, वर्मी कंपोस्ट इत्यादि का कार्य करके अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए बाजार में इसे बेचकर उचित मूल्य प्राप्त कर रहे हैं l कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी आराजी लाइन अश्वनी सिंह ने इस अवसर जायद गोष्ठी के माध्यम से किसानों को जायद फसलो के बारे में जानकारी दी।इस अवसर कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रधानमंत्री जी के संबोधन एवं सम्मान निधि की सत्रहवीं किस्त के वितरण का सजीव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। 

इस अवसर पर केंद्र के कर्मचारी राणा पीयूष, अरविंद, देवमणि, अनिल पटेल, संजीव सिंह, प्रवीण कुमार, रविन्द्र, मुकेश, देवाशीष व गोविन्द सहित आराजी लाइन विकास खंड के दो सौ से भी अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *