उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण

3ef6ef7e9bc6
चंदौली में 1,97,521 लाभार्थियों को मिलेगा लाभ, त्योहारों को मनाने में होगी मददगार  

चन्दौली,12 मार्च 2025। मुख्यमन्त्री, उ0प्र0 द्वारा उक्त योजना के सम्बन्ध में दिये जा रहे सम्बोधन के सजीव प्रसारण को अपर जिलाधिकारी तथा लाभार्थियों द्वारा देखा व सुना गया. तत्पश्चात् शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ( वि०रा०)द्वारा उपस्थित उज्जवला लाभार्थियों को उक्त योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी.

फोटो : सुरेन्द्र सिंह अपर जिलाधिकारी उज्जवला योजना की लाभार्थियों को चेक वितरण करते हुए 

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि चन्दौली जिले में कुल 1 लाख 97 हजार 521 लाभार्थियों को इस सब्सिडी का लाभ मिलेगा. होली और रमजान से पहले दी गई यह सब्सिडी त्योहारों को सुगमता से मनाने में मददगार साबित होगी.
आयोजन के दौरान अपर जिलाधिकारी ने चिन्हित जनपद के कुल 117 उज्ज्वला लाभार्थियों को उज्ज्वला सिलेण्डर के सापेक्ष दी जा रही सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया. इसके अतिरिक्त उपस्थित लाभार्थियों को अवगत कराया गया कि उक्त योजना के अन्तर्गत उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी उनके खाते में अन्तरित कर दी गयी है. शेष लाभार्थियों द्वारा रिफिल प्राप्त करने के उपरान्त निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी उनके खाते में अन्तरित कर दी जायेगी
इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी, लाभार्थी सहित अन्य संबंधित गैस एजेंसी के मालिक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *