वृद्ध का शव कैली गंगा घाट पर मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म

6f9c51316743
रिपोर्ट ! संदीप कुमार

चंदौली,
डीडीयू नगर।क्षेत्र के कैली गंगा घाट पर बुधवार की अलसुबह एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसके जेब से मिले कागजात के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।


फोटो ! कैली घाट पर वृद्ध का पड़ा शव


सदर कोतवाली क्षेत्र के कोडरिया गांव निवासी सवरू राम 65 वर्ष मंगलवार को घर से अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उधर ढूंढ रहे थे कि बुधवार की अलसुबह इनका शव éकैली गंगा किनारे मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इनके जेब से मिले मोबाइल नंबर से इनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

 मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार एक वर्ष से इनकी दिमागी हालत खराब होने के कारण इधर-उधर निकल जा रहे थे। हालांकि मौत के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है। उनकी पत्नी उर्मिला देवी,पुत्र धर्मेंद्र,रविंद्र पुत्री सुनीता,अनीता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *