निपुण भारत मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है: सुभाष यादव

825d9ce14eda
रिपोर्ट ! संदीप कुमार

चंदौली,
पीडीडीयू नगर l बेसिक शिक्षा विभाग के एसआरजी सुभाष सिंह यादव ने मंगलवार को सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर का सपोर्टिव सुपरविजन किया।इस दौरान विद्यालय के शैक्षिक गतिविधियों व कायाकल्प आदि की जानकारी ली l साथ ही शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।



एसआरजी सुभाष सिंह यादव दोपहर में प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर पहुंचे।जहां उन्होंने निपुण भारत मिशन के प्रगति की जानकारी ली।तत्पश्चात उन्होंने कक्षा में बच्चों से उनके शैक्षिक स्तर के बारे में जाना। वही विभागीय ऐप के माध्यम से कक्षा के बच्चों का आकलन किया।तत्पश्चात उन्होंने कक्षा पांच के बच्चों से एफएलएन के तहत उनके भाषा व गणित के स्तर की जानकारी ली। साथ ही शिक्षिका कुमारी शाहरीन को एफएलएन से संबंधित दिशा निर्देश भी दिया।

निपुण भारत मिशन, कायाकल्प,स्कूल रीडीनेस प्रोग्राम सहित कई विभागीय जानकारी ली।साथ ही बच्चों से गतिविधि करा कर भौतिक सत्यापन भी किया।वही आवश्यक दिशा निर्देश भी शिक्षकों को दिया।कहा कि निपुण भारत मिशन सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है।इसके तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को भाषा व गणित की बेसिक जानकारी के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कराना है।इसके लिए शिक्षकों को ततपर रहना है।

इस मौके पर एआरपी रिंकु यादव, सहायक अध्यापिका कुमारी शाहरीन, शिक्षामित्र गीता देवी अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *