प्रदेशीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाने के लिए चंदौली के बच्चे रवाना

9c0473e596c7
मंडल चैंपियन बच्चे योग व वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लहराएंगे परचम

चंदौली l लखनऊ में होने वाले 34वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बरहनी ब्लॉक के बच्चें शामिल होंने के लिए बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी के ब्लॉक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह ने बालीबाल व योगा में मंडल चैंपियन बच्चों को बस से रवाना किया।
बीते दिनों परिषदीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं का खेलकूद प्रतियोगिता हुआ था।इसमें ब्लॉक, जनपद व मंडल में जीत हासिल कर बरहनी के बच्चों ने प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया।प्रतियोगिता में बालीबाल व योगा में बरहनी ब्लॉक के बच्चों ने अपना लोहा मनवाते हुए राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपना जगह बनाया।
लखनऊ में 34वी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न होगा।प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी ब्लॉक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह ने कहा कि यह बहुत ही खुशी का दिन है कि बरहनी ब्लॉक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जगह बनाई है।बच्चो से आशा है कि प्रदेश में भी योगा व बालीबाल प्रतियोगिता में अपना परचम लहराने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *