नाबालिग को भगाकर जबरन शादी करने का आरोपी गिरफ्तार,खायेगा जेल की हवा

0070a5c340e3

चंदौली,

डीडीयू नगर । मुगलसराय कोतवाली पर पूर्व में दर्ज मु0अ0सं0 396/2023 में वांछित चल रहे अभियुक्त मुनेश कुमार सक्सेना पुत्र स्व0 अशोक कुमार सक्सेना उम्र 27 वर्ष निवासी शाहबाद गेट म0नं0- 37/7 काशी राम कालोनी थाना सिविल लाइन रामपुर जनपद रामपुर को मुखबिर की सूचना पर बुधवार को 05.30 बजे विकास भवन चन्दौली के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । वहीं पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी एक वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि खुद की नाबालिक पुत्री दिनांक- 07.11.2023 जो कि कोचिंग आदर्श बेलकेयर परमान कटरा मुगलसराय दिन में पढ़ने गयी थी वापस घर नही आयी थी। 
इस तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई। जिसमें यह प्रकाश में आया कि उक्त अभियुक्त जनपद रामपुर ने ही वादी की बेटी को काम का दिलाने का लालच देकर भगा ले गया था तथा शादी करने का दबाव बना रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है :-
1. मु0अ0स0- 396/2023 धारा 363,366, 506 भादवि थाना मुगलसराय चन्दौली ।
2. मु0अ0स0- 372/2022 धारा 363, 366, 376 भादवि व ¾ पाक्सो अधिनियम थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह,उ0नि0 हरिकेश चौकी प्रभारी कस्बा, हे0का0 देवब्रत उपाध्याय, व का0 मनोज कुमार यादव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *