चन्दौली पुलिस ने आठ वारंटियो को भेजा जेल

चंदौली: जनपदीय थाना पुलिस टीम ने सोमवार को आठ वारंटियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसमें थाना चकरघट्टा द्वारा 01, थाना धीना द्वारा 02, थाना बलुआ द्वारा 01, थाना चन्दौली द्वारा 01, थाना सकलडीहा द्वारा 01, थाना सैयदराजा द्वारा 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चंदौली पुलिस द्वारा वांछित व वारन्टी की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में थाना चकरघट्टा से बाबूराम यादव पुत्र रामदेव यादव 68 वर्ष नि0 ग्रा0 कुबराडीह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्त थाना स्थानीय पर मु0न0 541/2000 धारा 3/5ए/8गोवध निवारण अधि0व 11पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना नौगढ़ मे वारंटी है।
थाना चन्दौली से वारण्टी बुद्धु राम पुत्र स्व0 सुराहु राम निवासी वार्ड नं0 02 शास्त्रीनगर केशवपुर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय विशेष न्यायाधीश/SC/ST चन्दौली SPCSTN 49/19 सरकार बनाम प्रमोद तिवारी वगै0 धारा 354,506 भादवि 3(1)द,ध SC/ST ACT थाना स्थानीय ता0पे0 17.0.24
थाना बलुआ से पीयूष मौर्या पुत्र नखडू मौर्या उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम परभूपुर इटवा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्त थाना स्थानीय पर वाद सं 424/2022 धारा 128 सीआरपीसी मे वारंटी है।
थाना सैयदराजा से कमरूद्दीन पुत्र जबुल्ला अंसारी उम्र 28 वर्ष व जबुल्ला अंसारी पुत्र स्व0 वाहिद अंसारी उम्र 58 वर्ष निवासीगण मरूई को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों अभियुक्तगण थाना स्थानीय पर अ.सं. 357/26 धारा 504/506 भादवि में वारंटी है।
थाना धीना से छोटेलाल राम पुत्र बुद्धू राम निवासी ग्राम करजरा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्त थाना स्थानीय पर मु0नं0 2572/2017 अ0सं0 52/2017 धारा 323/506 भादवि में वारंटी हैं।
थाना सकलडीहा से उपेन्द्र पाल पुत्र फेकू पाल उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम फुल्ली को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्त थाना स्थानीय पर मु0न0 124/2006 अ0सं0 34/03 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में वारंटी है।
इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव ने बताया कि विभिन्न मुकदमों में वांछित कुल आठ वारंटियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है वहां से जेल भेज दिया गया है।