तहसील दिवस पर किसानों की समस्या का हो त्वरित निस्तारण: एसडीएम

783b06812f40
चंदौली,
सकलडीहा l उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 90 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 9 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष संबधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये निर्देशित किया।

फोटो: तहसील दिवस में फरियाद सुनते हुए एसडीएम अनुपम मिश्रा व अन्य अधिकारी

एसडीएम अनुपम मिश्रा अधिकारियों के साथ सुबह 10:00बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या सुन रहे थे। किसानों ने नहरों की साफ सफाई व धान की खरीदारी की समस्या के निस्तारण व सकलडीहा अमावल राजवाहा और दरियापुर माइनर के साफ सफाई की मांग किया l वहीं एसडीएम ने किसानों की समस्या को त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इसके पूर्व बिजली संबधित समस्या के साथ पीडब्लूडी विभाग को समस्याओं से अवगत कराया।
इस मौके पर सीओ रधुराज राज, तहसीलदार अखिलेश कुमार गुप्ता,नायब तहसीलदार अमित सिंह,प्रभुनाथ यादव,सकलडीहा बीडीओ के.के.सिंह,धानापुर बीडीओ विजय कुमार,पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी,बीईओ अवधेश राय,सीडीपीओ अवधेश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *