चन्दौली पुलिस ने पचीस हजार के इनामियां को धर दबोचा, भेजा जेल

495fcebbb12e
गोवध अपराध में चल रहा था वांछित 
 
चन्दौली-जनपद की पुलिस एवं स्वाट सर्विलांस टीम ने गोवध अपराध में वांछित और इनामियाँ घोषित अपराधी को उसके जनपद से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार चंदौली पुलिस वांछित अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी की कार्यवाही तेज कर दी है। जिसके  क्रम में गोवध अपराध में लिप्त पच्चीस हजार के इनामियां को थाना सैयदराजा की पुलिस द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।



थाना प्रभारी सैयदराजा मुकेश कुमार तिवारी के अनुसार अभियुक्त लालजी यादव पुत्र लालू उर्फ कल्लू उर्फ रामलाल यादव निवासी कछवा बाजार थाना कछवा जनपद मिर्जापुर उ0प्र0 को पुलिस टीम व स्वाट एण्ड सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा कटका रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय ने पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त अभियुक्त थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 223/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनिमय में वाँछित तथा पुरस्कार घोषित है।

क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय ने बताया कि अभियुक्त लालजी यादव पुत्र लालू उर्फ कल्लू उर्फ रामलाल यादव निवासी कछवा बाजार थाना कछवा जनपद मिर्जापुर उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

#Chandauli news #Satik Samvad 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *