सकलडीहा मे पचास आवास लाभार्थियों को दी गई चाभी,चार को नई स्वीकृति

99fb5ce6cdc7
लाभार्थियों को दिखाया गया ऑनलाइन प्रसारण  

प्रधानमंत्री सरकारी आवास योजना एप 2024 से अब जारी होगा आवास 

चन्दौली। जनपद के सकलडीहा ब्लॉक अन्तर्गत विभिन्न गांवों के पचास पात्र लाभार्थियों के आवास पूर्ण होने पर मंगलवार को बीडीओ के के सिंह द्वारा उनका गृह प्रवेश कराकर चाभी उपलब्ध कराई गई है। वहीं नए चार पात्र लाभार्थियों को आवास का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस दौरान लाभार्थियों चाभी और प्रमाण पत्र पाकर के चेहरे खिल उठे। उन्होंने ब्लॉक प्रशासन को धन्यवाद किया।



बीडीओ के के सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 – 25 के 4 आवास लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और 2023 -24 के 50 लाभार्थियों को गृह प्रवेश व चाभी वितरण किया गया l आज प्रधान मंत्री जी ने नये प्रधान मंत्री आवास सर्वे 2024 के लिए भुवनेश्वर मे एप जारी किया l इसी एप से नये लाभार्थियों का सर्वे कार्य किया जायेगा। लाभार्थियों को ऑनलाइन प्रसारण दिखाया गया 

इस दौरान एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, एडीओ आई एस बी हवलदार यादव, एडीओ सहकारिता आशीष सिंह, इस्तखार बाबू, बाबू लाल, रमेश कुमार, देवेन्द्र कुमार, बिजेंद्र यादव, गुप्तेश्वर राय, महेन्द्र कुमार, लल्लन राय, सुदर्शन सहित लाभार्थी व उनके परिवार के लोग उपस्थित रहे l 

 #Chandauli news #Satik Samvad 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *