चंदौली पुलिस ने चलाया ऑपरेशन वेरिफिकेशन

टॉप 10 थानों के टॉप 10 अपराधियो का किया सत्यापन
चिन्हित माफियो की अपराध में संलिप्तता पाये जाने पर कार्यवाई की चेतावनी
चन्दौली-जनपदीय पुलिस ने टॉप 10 थानों के टॉप 10 अपराधियों व चिन्हित माफियो की वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया। वहीं चेताया कि पुलिस उनपर पूर्ण रूप से निगरानी कर रही है किसी भी प्रकार की अपराध में उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चंदौली पुलिस जनपद में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष व हल्का प्रभारी द्वारा ऑपरेशन वेरिफिकेशन अभियान चलाया गया। जिसके तहत जनपद के टॉप 10 अपराधियों, थाना स्तर के टॉप 10 अपराधियों व चिन्हित माफियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु उनके वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया गया। सभी अपराधियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी गई कि पुलिस की पूर्ण निगरानी उन पर बनी हुई है यदि किसी प्रकार की अपराध में उनकी संलिप्तता पायी जाती है तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।
जिसके क्रम में थाना चन्दौली में-04,थाना सैयदराजा-05, थाना कन्दवा-03, थाना मुगलसराय-02, थाना अलीनगर-10, थाना सकलडीहा-09,थाना बलुआ-08, थाना धानापुर-06, थाना धीना- 08, थाना चकिया-05, थाना शहाबगंज -03, थाना इलिया-04 द्वारा थाना स्तर पर टाप 10, चिन्हित अपराधियों व माफियों की वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया गया।
#chandauli news #satik samvad