मुगलसराय लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा

a3e93969ca72

ड्राइवर ने रची साजिश, 4 युवक गिरफ्तार, नकदी सहित पीली धातु का लाकेट, 2 मोबाइल, अवैध तलवार और मोटरसाइकिल बरामद। 

चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: थाना मुगलसराय और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में लूटकांड के 4 अभियुक्त गिरफ्तार। उनके कब्जे से 23 हजार नकद, पीली धातु का लाकेट, 2 मोबाइल, अवैध तलवार और मोटरसाइकिल बरामद। 

02 अप्रैल 2026 को रविंद्र कुमार (मिर्जापुर) और रोहित सिंह (चुनार) मैजिक वाहन से गोरखपुर के गोला बाजार से धान बेचकर लौट रहे थे। कुरहना ओवरब्रिज के पास रुकने पर 3 अज्ञातों ने धारदार हथियार से धमकाकर 45,000 रुपये, सोने का लाकेट और मोबाइल लूट लिए। मुकदमा 148/2026 धारा 309(6), 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज। 
गिरफ्तारी और बरामदगी
5 अप्रैल 2026 को इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, नाचघर मैदान से 4 अभियुक्त पकड़े गए। बरामद: 23,000 नकद, 2 मोबाइल, 1 लाकेट, CD डीलक्स मोटरसाइकिल (UP63AU8764), 1 तलवार। मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई। 
साजिश का राज़, पूछताछ में खुलासा:
ड्राइवर रोहित पटेल ने भाई विपिन कुमार सिंह को लूट की योजना बताई। कुरहना पास वाहन रोका, फिर विपिन, आकाश सिंह व विशाल पटेल ने हमला किया। ड्राइवर के साथ नाटक किया ताकि शक न हो। लूट का बंटवारा कर लिया, बाकी पैसे बांटते पकड़े गए।
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा (मुगलसराय)
प्रभारी निरीक्षक राम जनम यादव (स्वाट/सर्विलांस)
उ.नि. मनोज तिवारी, अजय कुमार
हे.का. योगेश प्रताप, रितेश सिंह
का. विशाल वर्मा, म.का. निशा 
एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर अपराध पर कड़ा प्रहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *