ग्राहक सेवा केन्द्रों पर सीसी टीवी कैमरा लगाना अनिवार्य- भुपेंद्र निषाद

e4c42c6049f9
बैंक के लेनदेन सहित अन्य अपराध पर लगाम लगाने में होगा असरदार, बैंक मित्रों संग किया बैठक 

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के कमालपुर कस्बा स्थित पुलिस चौकी पर बुधवार को क्षेत्र के सभी बैंक मित्रों की प्रभारी सतीश प्रकाश के देखरेख में बैठक बुलाई गई. इसमें अपने केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया गया. ताकि बैंक के लेनदेन सहित अन्य अपराध पर लगाम लगाने में असरदार होगा. 

फोटो: धीना थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद कमालपुर पुलिस चौकी पर बैंक मित्रों संग बैठक करते हुए 


धीना थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी ग्राहक सेवा केन्द्रो व बैक शाखाओ पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य है. इसके लिए सभी बैंक मित्रों को पहल करना होगा. आज के परिवेश में अपने अपने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा होने से फुटेज के माध्यम से घटना का खुलासा करने में काफी सहूलियत हो जाती है. 
अपराध को रोकने व उसके खुलासे में सीसीटीवी कैमरा का अहम योगदान रहता है. बैंक के लेनदेन व अपराध करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सकती है और गाहक के साथ आप भी सुरक्षित रह सकते हैं 
इस दौरान कमालपुर चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश, कांस्टेबल छोटे लाल, कांस्टेबल अनुराग सिंह, कांस्टेबल अंकित वर्मा व बैंक मित्र रवि गुप्ता, अनिल उपाध्याय, अजित कुमार पाण्डेय, राजेश यादव, धीरज सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *