सौ मीटर की बालिका दौड़ प्रतियोगिता में आस्था प्रथम और प्राची द्वितीय रही

6225d8dc4e3e
नईबाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुई दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता

ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह और बीडीओ केके सिंह ने फीताकाटकर खेल प्रतियोगिता का किया शुरूआत

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चंदौली,सकलडीहा l युवा कल्याण एवं विकास दल विभाग द्वारा दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत पहले दिन मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार खेल मैदान पर आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय व बीडीओ ने किया।

फोटो:नईबाजार में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुरूआत करते ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह व बीडीओ केके सिंह

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार की बच्चियों द्वारा सरस्वती वन्दना विभिन्न राज्यों की झांकियों को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर आसपास के काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

प्रतियोगिता के सब जूनियर 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग प्रथम आस्था, द्वितीय प्राची , 100 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग बालक वर्ग में इंदल प्रथम, अमित सिंह द्वितीय, सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ बालक मे आलोक यादव प्रथम, 51 किलो कुश्ती में संजय प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वही सब जूनियर बालिका 800 मीटर दौड़ में आंचल प्रथम व अंजली द्वितीय स्थान पर रही।

ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में शैक्षिक के साथ मानसिक विकास होता है। प्रदेश सरकार ब्लॉक स्तर पर खिलाड़ियों को सम्मान दिलाने के लिये कटिवद्ध है।
इस अवसर पर बीडीओ केके सिंह, बीईओ अवेधश कुमार राय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय, प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर, प्रधान जितेंद्र यादव, ज्योति भारद्वाज, धर्मराज, जयशंकर सिंह, जेपी रावत, राकेश, बिनोद कुमार,चंद्रशेखर आजाद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *