सीजेआई इंडिया पर जूता फेंकने वाले की गिरफ्तारी की जाए – इंदु मेहता

86f20428e556

भाजपा सरकार में अराजकता चरम पर, जुल्म ज्यादती अत्याचार की घटनाएं बढ़ी

चंदौली, भाजपा सरकार में अराजकता चरम पर है, पूरे देश में दलितों आदिवासियों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर जुल्म ज्यादती अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है, आदिवासी के सीर पर पेशाब करना, दलित के शरीर पर मल मूत्र का लेप कर खुशी मनाना, मंदिर में दलित को पेशाब चाटने के लिए मजबूर करना, पिछड़े वर्ग की कथा वाचिका को अपमानित करना, कहीं भगवताचार्य के बंधुओं का सिर मुड़वाना, चोटी काटना व महिला मूत्र से पवित्र करना,  ब्राम्हणों द्वारा जबरियन पैर धुलवाकर पिछड़े वर्ग के नौजवानों को पीने के लिए बाध्य करना आम बात हो गई है. यह बात इंदु मेहता प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा अपनी जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने सोमवार को जिलाधिकारी चंदौली को पत्रक सौंपने के बाद प्रेस वार्ता में कही.

वहीं जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार मौर्य ने बताया कि पूरे देश में भाजपा शासित राज्य जंगल राज्य बन गए हैं. उत्तर प्रदेश को गुंडों माफियाओं व अपराधियों का चारागाह बन गया है, प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. यहां तक की पूरे देश में अपहरण हत्या, दहेज हत्या, महिला उत्पीड़न, दलितों पिछड़ों पर उत्पीड़नात्मक घटनाओं में उत्तर प्रदेश टॉप पर है, वही उत्तर प्रदेश के बाद भाजपा शासित राज्य महाराष्ट्र, गुजरात राजस्थान, मध्य प्रदेश भी अपराधीक घटनाओं की बाढ़ सी आ गई . फल स्वरुप दलितों आदिवासियों पिछड़ों व मुस्लिम समाज के नौजवानों की हत्या बहन बेटियों का बलात्कार, दुराचार का शिकार बनाए जाने की घटनाएं आम बात हो गई है.

जनपद में इसी तरह की तमाम घटनाएं घटित हुई है

चंदौली में नियमताबाद थाना क्षेत्र के सरने गांव में मंगलवार को 6वर्ष की नाबालिक का बलात्कार करने के बाद हत्या कर भूसा में छिपा दिया गया. 13 जुलाई को मुगलसराय थाना के एक गांव में नाबालिग के साथ डरा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. जिसका खुलासा 5 महीने की गर्भवती होने के बाद हुआ. 6 जुलाई 2025 को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिक संग पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
 आरोप लगाया कि सरकार आरोपियों को जेल भेजने के बजाय उनको बचाने का पाप कर रही है, फलस्वरूप अपराधी घटनाओं की बाढ़ की आ गई है जो अत्यंत भयावह व चिंताजनक है. अपराधियों व अराजक तत्वों के हौसले इतने बुलंद है कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे हुए महामहीम को में मंदिरों में जाने से रोककर अपमानित करना व मुख्य न्यायाधीश भारत पर जूता फेंकने का प्रयास करने में भी तनिक संकोच नहीं करते. केंद्र की भाजपा सरकार ऐसे अराजक तत्वों की गिरफ्तारी करने के बजाय उनको बचाने में लगी है जो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है .
जबकि मनुवादी ताकते भय व दहशत पैदाकर न्यायपालिका को भी अपने पैरों की जूती बनाना चाहते हैं और दबाव की राजनीति के माध्यम से सर्वोच्च न्यायपालिका से भी अपने मनमाफिक निर्णय कराना चाहते हैं. जग जाहिर है कि सर्वोच्च न्यायपालिका पर हमला लोकतंत्र और संविधान पर हमला है. 
संविधान,न्यायपालिका व लोकतंत्र के हत्यारों व हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी कराकर संविधान और सर्वोच्च न्यायालय की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करना केंद्र की जवाबदेही व जिम्मेदारी भी है, किंतु सीजीआई इंडिया पर जूता फेंकने की साजिश के 15 दिन बाद भी अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई न किया जाना सरकार की मिली भगत को जाहिर करती है जो अत्यंत निंदनीय है.
अपनी जनता पार्टी के प्रमुख मांगे
अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े और मुस्लिम समाज के नौजवानों की नित्य प्रति हो रही हत्याओं पर प्रभावी रोक लगाया जाए, दोषी अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई किया जाए, एससी एसटी ओबीसी समाज की बहन बेटियों के साथ हो रहे  बलात्कार दुराचार और हत्याओं की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी रोकथाम एवं संबंधित अपराधियों के तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित कराया जाए, एससी एसटी समाज के नौजवानों की हत्या बेटी बहनों के साथ हो रहे गैंगरेप, बलात्कार जैसी अपराधों में शिथिलता कोलीपा पोती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए, एससी एसटी ओबीसी एवं मुस्लिम समाज पर जाति व धर्म के आधार पर हो रहे भेदभाव कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाई जाए, CJI इंडिया पर जूता फेंकने की घिनौनी हरकत करने वाले की गिरफ्तारी की जाए.
इस दौरान अर्जुन प्रसाद आर्य चंद्रशेखर मौर्य, मृत्युंजय कुमार, हनुमान मौर्य, कोमल राव, हीरालाल मौर्य, रामलालित सिंह, पारस नाथ मौर्य, सुदर्शन, सुगम कुशवाहा, मृत्युंजय, कंचन रानी वर्मा, सीमा भारती,, अन्नू कुमार, विजय नारायण मौर्य, विशाल सहित अन्य मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *