जिलाधिकारी ने निराशा जनक प्रगति पर लगाई फटकार

83929b29a784
अगले माह तक पूर्ण करने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई सुनिश्चित 

चंदौली, 29 मार्च 2025, सटीक संवाद। कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज विभाग की जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी संग जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने बैठक किया. बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 की समीक्षा की. निराशाजनक प्रगति पर कड़ी फटकार लगाते हुए अगले माह तक सभी कार्यों को पूर्ण करते हुये जियो टैगिंग कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिया. वहीं चेताया कि लापरावाही मिलने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

बता दें कि आज जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष ओ० डी० एफ० प्लस, चिन्हित गंगा किनारे ग्रामों का भौतिक एवं वित्तीय प्रगति विवरण सामुदायिक एवं संस्थागत कचरा पात्र/ प्लास्टिक बैंक सहित सभी बिंदुओं पर समीक्षा की. 
उन्होंने कम प्रगति होने पर संबंधित को प्रगति ठीक करने हेतु कार्यशैली में तेजी लाने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगले महीने तक सभी बिंदुओं पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं प्राप्त हुए तो कठोर से कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.
 उन्होंने कहा कि जनपद के जितने भी आर.आर.सी. का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर उनका संचालन किया जाना सुनिश्चित करें तथा अभी तक जिनका कार्य अपूर्ण है उनको तत्काल पूर्ण कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित हो.
राजस्व ग्रामों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शौचालय निर्माण एवं संचालन में कम प्रगति प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी को प्रगति में सुधार लाते हुए लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. बैठक के दौरान उदीयमान, उज्ज्वल एवं मॉडल ग्राम बनाने की प्रगति को ठीक करने के निर्देश दिए.
 इस दौरान सहज जन सेवा केंद्र से प्रमाण पत्र जारी करने की खराब प्रगति पर संबंधित अधिकारी को कहा कि सभी पंचायत सहायकों के साथ संबंधित खण्ड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत बैठक कर उनकी समस्या को देखे और तत्काल निस्तारण करे.
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर० जगत सांई , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय,परियोजना निदेशक , जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी बीडीओ, एडीओ पंचायत एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *