कंडक्टर का बेटा नीट क्वालीफाइड कर बढ़ाया जिले का गौरव

90b8bf50d307
रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन
चंदौली, । जब किसी चीज को पाने की चाहत जुनून बन जाये तो, पूरी कायनात लग जाती है उसे पूरा कराने में. यह बात 
उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के क्षेत्र मारूफपुर अंतर्गत नदेसर निवासी आसिफ अली के साथ बिल्कुल सटीक बैठती है.

फोटो : आसिफ अली 


कड़ी मेहनत और बेहद गरीबी के बावजूद नीट जैसी कठिन परीक्षा को अपने दूसरे ही प्रयास में पास कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा अमीरी की मोहताज़ नहीं होती.

   आसिफ के पिता नसीम अहमद एक बस कंडक्टर हैं, जिनको एक लड़की और तीन लड़के हैं. आसिफ इनमे सबसे छोटे हैं. प्राथमिक शिक्षा गांव से प्राप्तकर उच्च शिक्षा के लिए अलीगढ़ से पास किया. फिर नीट की तैयारी के लिए तीन साल तक दिल्ली में रहे. पहले प्रयास में असफलता हाथ लगने पर मेहनत कड़ी कर दी और दिसंबर 2024 की नीट परीक्षा पास कर ली.
   आसिफ ने बताया कि मेरा सपना है कि एक सफल डॉक्टर बनकर दीन दुखियों की सेवा करूँ. क्योंकि एक बार मेरी माँ का ईलाज पैसे के अभाव में नहीं हो पाया था.
 
   आसिफ़ के नीट की परीक्षा में चयनित होने पर रहमत शेख, तस्लीम खान, कमरुज्जमा, रविन्द्र यादव, बीडीसी राजेश यादव, ज्ञानी जैल सिंह प्रधान, समाजसेवी साहब लाल यादव, डॉ. नदीम अशरफ़, डॉ. राजेश निषाद आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *