चंदौली में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा,मौत

घटना के बाद वाहन छोड़ भागा चालक
चंदौली,
अलीनगर। थाना क्षेत्र के सकलडीहा तिराहा अलीनगर के बगल में शनिवार की अल सुबह तेज रफ्तार पीकअप ने बाइक सवार रौंद दिया जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनक मौत हो गई। घटना के बाद वाहन छोड़ कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का शिनाख्त करने के बाद कब्जे में लेकर पंचनामा बाद अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।
लेडुवापुर निवासी चंद्रभानु पुत्र शिवदास उम्र 40वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से पचपेड़वा से मुगलसराय की तरफ जा रहे थे कि अलीनगर के बगल में पीछे से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके का फायदा उठाकर पीकअप चालक भागने में सफल रहा।
सूचना पर पहुंची पुलिस पीकअप संख्या UP 67 63AT 8921 को कब्जे में लेकर अन्य विधिक कार्यवाही में जुट गई है। इस सम्बंध में अलीनगर पुलिस ने बताया कि पिकअप पर मक्का लदा है। गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक का पता लगाया जा रहा है। फिरहाल शव की शिनाख्त कर ली गई है और और अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है।