चंदौली में दोस्त के साथ पिकनीक मनाने गई नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म

चंदौली,नौगढ़। थाना क्षेत्र के गहिला बाबा पिकनिक स्पॉट पर शुक्रवार को दोपहर किशोरी से चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं शेष की गिरफ्तारी हेतु दबीश जारी है।


तहरीर के मुताबिक किशोरी स्कूल जाने के बहाने अपने दोस्त के साथ पिकनिक के लिए निकल गई। दोनों गहिला बाबा पिकनिक स्पॉट के पास स्थित जंगल में गए थे। यहां पहले से मौजूद चार युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद युवकों ने पीड़िता और उसके प्रेमी को छोड़कर भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।

 पीड़िता के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। नामजद आरोपी जयमोहनी पोस्ता गांव के रहने वाले हैं जबकि एक अज्ञात है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, उनके दोनों साथियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस घटना से गहिला बाबा पिकनिक स्पॉट और उसके आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *