चंदौली पुलिस ने एक शराब तस्कर को भेजा जेल

96d1f7c5c340
चालीस पाउच देशी शराब के साथ पकड़ाया था युवक 

चंदौली: जनपद की इलिया थाने की पुलिस ने एक युवक को चालीस पाउच अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा। जिसके जुर्म में उसे जेल भेज दिया। वह शराब को बिहार राज्य में बेचने के लिए ले जा रहा था।



पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस द्वारा अवैध शराब व गोतस्करों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई किया जा रहा है। जिसके क्रम में इलिया थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान मदरसा तिराहा के पास से सुजीत कुमार पुत्र खिचडू चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चैनपुर थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार को 40 पाउच देशी टिवन टाँवर देशी शराब मात्रा प्रत्येक 200 ML के साथ पकड़ लिया। तस्कर शराब को अवैध तरीके से बेचने के लिए बिहार राज्य जा रहा था।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 95/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई। इस बाबत इलिया थाना प्रभारी हरिशचन्द्र सरोज ने बताया कि उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *