लोक सभा चुनाव को लेकर चन्दौली पुलिस लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

1454861fe6d5
पुलिस ने धीना में सार्वजनिक स्थानों मुख्य मार्गों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल CAPF के साथ किया पैदल गस्त

लखनऊ,चन्दौली -कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ मतदाताओं में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए चन्दौली के थाना धीना पुलिस द्वारा आज दिनांक-06/03/2024 को कस्बा धीना में सार्वजनिक स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला। रघुराज क्षेत्राधिकारी सकलड़ीहा ने कहा कि सुरक्षित माहौल में मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।


फोटो: सीओ सकलडीहा रघुराज सीएपीएफ के साथ धीना क्षेत्र में भ्रमण करते हुए


क्षेत्राधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल CAPF की एक कंपनी आ चुकी हैं। दंगा रोधी पुलिस के साथ सभी थाना चौकियो पर नियुक्त सभी पुलिस कर्मियो के साथ कस्बा धीना में सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग किया गया। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल CAPF के आने से पुलिस के साथ चेकिंग और अन्य सुरक्षा उपाय तेज हो गए हैं।

पुलिस कर्मियों के साथ अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमों को विशेष रूप से संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च करने के अलावा क्षेत्रों में गश्त करने के लिए तैनात किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *