नाबालिक को भगाने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

154ebd118032
चन्दौली,धीना। थाना अंतर्गत एक गांव निवासिनी नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया। पीड़िता के पिता द्वारा आरोपी के खिलाफ़ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।




 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चंदौली पुलिस निरंतर अंकुश लगाने का कार्य कर रही है उसी कड़ी में धीना थाना अंतर्गत एक गांवकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त चन्दन गुप्ता पुत्र नन्दलाल गुप्ता निवासी ग्राम बरडीहा थाना स्थानीय की  गिरफ्तारी की और नाबालिग लड़की की बरामदगी किया है। 

 इस सम्बंध में सीओ रघुराज ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *