चंदौली में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

चंदौली, जनपद के सैयदराजा नगर पंचायत में सोमवार को अवैध अतिक्रमणकारियो पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर बने नवनिर्मित मकानों को जमींजोद कर दिया गया. इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर एवं नगर पंचायत प्रशासक हर्षिता सिंह व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में वार्ड नंबर 4 व 8 में पुरानी जीटीरोड के किनारे अवैध रूप से बने नवनिर्मित बाऊण्डी एवं भवनों तथा सङक पर बनी दिवाल सहित वार्ड नं05 के जमीन पर किये गये अवैध ढंग से कब्जे को मुक्त कराया गया.
वहीं कतिपय नगरवासियों में यह नाराजगी भी दिखी. कुछ लोगों ने प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप भी लगाया। वहीं लोगों का कहना था कि बिना नोटिस दिए अतिक्रमण को हटाया गया । वह विरोध जताने का कोशिश भी किया । परन्तु भारी भरकम फोर्स के समक्ष नतमस्तक हो गये।
इस बाबत अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जो नगर पंचायत मे अवैध रूप से अतिक्रमण के जद में रहे वार्ड नंबर 4 दीनदयाल नगर (बगही कुम्भापुर) मौजा में पांच लोगों के नवनिर्मित मकान पर और दो बिस्सा जमीन सैयदनगर में वहीं सुभाष नगर में दो जगह पर जिसमें सिनेमा हॉल के पास सङक पर की गई बाउंड्री व भीम बाबा मंदिर के पास एक विस्सा जमीन पर बने अतिक्रमण को बुलडोजर से धराशाही कर दिया गया है.
इसी क्रम में बताया कि शासन के निर्देश पर आगे कार्रवाई जारी रहेगी. जैसे ही प्रशासन का आदेश होगा पुनः अतिक्रमण को हटाया जाएगा। नगर में इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा.इस दौरान पुलिस प्रशासन के साथ काननूगो लेखपाल ,तहसीलदार जेई राजस्व के सभी कर्मचारी एवं नगर पंचायत के कर्मचारी जुटे रहे।