Headlines

गांव गांव के विकास को लेकर सरकार कटिवद्ध : के.के.सिंह

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चंदौली,
सकलडीहा l भारत सरकार की ओर से गांवों को सम्पूर्ण विकसीत करने का पहल शुरू किया गया है। इस क्रम में विकसीत भारत संकल्प यात्रा के तहत 15 नवबंर से 26 जनवरी 2024 तक गांव गांव विकास के साथ योजनाओं को लेकर संकल्प यात्रा निकाला जा रहा है। बुधवार को विकास खंड के नसीपुर और बर्थरा कला गांव गांव में सकल्प रथ यात्रा गांव में पहुंचकर केन्द्र सरकार की योजनाओ से अवगत कराया। इस मौके पर अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो: नसीपुर और बर्थरा कला गांव में विकसीत भारत के तहत लोगों को जागरूक करते हुए अधिकारी

भारत सरकार द्वारा 2047 तक विकसीत भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजना से वंचित और पात्र लाभार्थियों को दिलाने की मुहिम शुरू किया गया है।

 इस क्रम में नसीपुर और बर्थरा कला गांव में संकल्प रथ यात्रा एलीईडी व पंपलेट के माध्यम से केन्द्र सरकार की विभिन्न योजना से अवगत कराते हुए पंजीयन कराया। बीडीओ केके सिंह ने बताया कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजना के तहत गांव और ग्रामीणों को योजना का लाभ दिलाया जायेगा।
इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,एडीओ एजी श्याम सुंदर वर्मा, एडीओ आईएसबी हवलदार यादव,सचिव जितेन्द्र यादव, प्रधान निरंजन यादव, आभा सिंह, टुनटुन सिंह, विवेक सिंह अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *