Headlines

समूह की महिलाएं निकाली मतदाता जागरुकता रैली

चन्दौली,
सकलडीहा l जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की महिलाओ ने मतदाता जागरूकता जुलुस निकाल कर लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया l वहीं जुलुस मे बड़ी संख्या मे महिलाये पहले मतदान,फिर जलपान l नारा लगाती हुई ब्लॉक मुख्यालय से निकल कर तहसील मुख्यालय तक भ्रमण करते हुए पुनः ब्लॉक मुख्यालय पर आकर रैली समाप्त की l



बीडीओ के.के.सिंह ने बताया लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। इस प्रणाली पर आधारित समाज व शासन की स्थापना के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक वयस्क नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मत का अधिकार प्रदान करना। लोकतंत्र में स्वतंत्रता यह है कि यहां अधिकारी हो प्रतिनिधि हो या फिर आमजनमानस हो सबको एक वोट का अधिकार है l


इस दौरान अरविन्द गौतम,गणेश अहीर, जितेन्द्र यादव, पवन दूबे, प्रिया मौर्या, लल्लन राय , महेन्द्र यादव, मनीष सिंह, मिथिलेश गुप्ता, सतीश कुमार, दिनेश चौरसिया दिलिपकांत वर्मा सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *