शिक्षक नेता ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से किया शिष्टाचार भेंट

जिले में चल रहे निपुण लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा कराने का किया वादा
चंदौली। शिक्षक नेता बृजेश कुमार सिंह ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह को शुक्रवार को गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया। जिस दौरान उन्होंने बीएसए से वादा किया की जिले में चल रहे निपुण लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा कराया जाएगा। वहीं शासन द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं को सभी के सहयोग से मूर्त रूप दिया जाएगा।