समय से पहले धान क्रय बंद को लेकर भाकियू टिकैत सड़क पर करेगा संघर्ष: मणिदेव चतुर्वेदी

80becbc7675e
सड़क से विधान सभा तक लडेगा, बहुत से किसानों का धान पेंडिंग में पड़ा।

चंदौली, 07फरवरी 2026। पुरे प्रदेश मे धान खरीद क़ी प्रक्रिया 28 फ़रवरी तक चलाने का शासनादेश जारी हुआ था। मगर जिले क़ी खरीद 6 फ़रवरी को ही बंद कर दी गयी है। किसान इस फैसले को लेकर स्तब्ध और परेशानहाल हो गए है।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत इस तुगलकी फरमान के खिलाफ सड़क से विधान सभा तक लड़ाई लडेगा। भाकियू टिकैत के मण्डल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि आज इस विषय पर जिलाधिकारी से एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी कार्यालय दोपहर बाद गया, अधिकारी नदारद मिले। प्रतिनिधि मंडल हेड क्लर्क को पत्रक सौपा। 
सर्व विदित है कि असमय मोथा बारिश के चलते निचले इलाकों के किसानों का अभी भी लगभग दस प्रतिशत धान बेचने से बाकी रह गया है। कुछ ऐसे भी किसान है जिनकी तौल हो गयी है पर अंगूठा नहीं लग पाया है। कुछ ऐसे भी किसान हैं जिनका धान क्रय केन्द्रो पर अभी पड़ा है, कुछ किसानों का अभी अगले किसी तारीख का धान लेने कि प्रक्रिया मे पेंडिंग है।
अगर शासन प्रशांसन कोई हीला हवाली करेगा तो किसानों क़ी लड़ाई आर पार क़ी होंगी। भाकियू टिकैत जिले के किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है।अगर किसी किसान को कोई दिक्क़त हो रही है तो मो न 9149958840 पर सम्पर्क करें। 
ज़िलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने जिले के किसानों से आह्वान किया कि अगर जिले के तमाम केंद्र 8 तारीख को नहीं चालु हुए तो तमाम किसान जो अपना धान नहीं बेच पाए है और जिनका अंगूठा नहीं लग पाया है या धान क्रय केन्द्रो पर पड़ा है वो सभी किसान नौ तारीख को जिलाधिकारी कार्यालय चंदौली की तरफ कूच करेंगे। जिला कार्यालय पर ही किसानों का धान बेचने और अंगूठा लगाने का काम होगा। इसकी सारी ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होंगी। 
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष सदर कन्हैया मौर्या ब्लाक अध्यक्ष बरहनी जीउत ग्राम उपाध्यक्ष भोड़सर कृष्णानंद ग्राम अध्यक्ष भतीजा उदयनारायण मौके पर मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *