किसानों ने कृषि विपणन मसौदे की प्रतियां जलाई

dd6d8554a65e
कहा, पूरा कृषि क्षेत्र पुंजिपतियो के हाथ मे चला जायेगा, यह रद्द हुए तीन काले कानून का ही एक रूप है।

चंदौली। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर केंद्रीय सरकार द्वारा बनाई गई कृषि विपणन (बाजार) मसौदे की जिले के तमाम तहसील मुख्यालयों पर जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के देखरेख में क्रमशः चंदौली, सकलडीहा और चकिया में दर्जनों किसानों ने मसौदे की प्रतियां जलाई गई.

फोटो: कृषि विपणन मसौदे की प्रतियां जलाते किसान 
चकिया में जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान, चंदौली में तहसील अध्यक्ष कन्हैया और सकलडीहा में श्रवण मौर्या ने नेतृत्व किया. सकलडीहा से मंडल पवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि कृषि विपणन ( बाजार) मसौदा किसान, किसानी और एमएसपी के विरुद्ध है.

फोटो: कृषि विपणन मसौदे की प्रतियां जलाते विरोध प्रदर्शन करते किसान

 
 इस मसौदे को लागू होने से पूरा कृषि क्षेत्र पुंजिपतियो के हाथ मे चला जायेगा और किसान गुलाम बनकर रह जायेगा. ये मसौदा रद्द हुए तीन काले कानून का ही एक रूप है, जो सरकार एक बार फिर कथित तौर पर इस मसौदे के तहत लाना चाहती है.

आज देश भर के किसानों ने मसौदे की प्रतियां तहसील मुख्यालयों पर जलाकर विरोध दर्ज करवाया है. चकिया से जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि प्रतियां जलाना किसानों की इस इस कथित मसौदे के खिलाफ अंगड़ाई लेने जैसा है. 

जो हम लोगों ने तमाम तहसीलों में इस मसौदे की प्रतियां जलाकर केंद्र सरकार को अलर्ट करने का काम किया है. अगर केंद्र सरकार इस मसौदे को वापस नहीं लेती है तो जिले के किसानों के साथ साथ पूरे देश के किसान कृषि विपणन ( बाजार) मसौदे के खिलाफ सड़क पर उतरने का काम करेंगे.

वहीं सदर से तहसील अध्यक्ष कन्हैया ने बिछिया धरने स्थल पर कहा कि किसी भी कीमत पर देश का किसान इस मसौदे को स्वीकार नही करेगा. जहां किसानों के अहित की बात सरकार करेगी, संगठन सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ने का काम करेगा. 

तहसील मुख्यालयों पर मंडल पवक्ता मणि देव चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल चौहान मोछु,जिला मंत्री भोलई, कृपाशंकर पटेल, जिला मीडिया प्रभारी आनंद मौर्या, नगर अध्यक्ष डॉ राजीव मौर्या,तहसील अध्यक्ष मुगलसराय अलाउद्दीन, तहसील, अध्यक्ष सदर कन्हैया, तहसील अध्यक्ष चकिया रूपेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष सरोज यादव,तहसील अध्यक्ष सकलडीहा श्रवण,संगठन मंत्री हाकिम अंसारी,छोटे लाल यादव,ब्लाक अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सकलडीहा सुभाष यादव, ब्लाक अध्यक्ष मुगलसराय विनोद चौहान, ब्लाक अध्यक्ष बरहनी जीउत, ब्लॉक उपाध्यक्ष सकलडीहा राम लाल यादव,राम नारायण यादव,अशोक यादव,महेंद्र राम, रामचन्द्र, सुल्तान अहमद,मेवा चौहान आदि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *