चंदौली में धूमधाम से मनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन

9805e8f7c25e
अन्य दलों के लोग भी सदस्यता लेंगे
और अधिक से अधिक बसपा प्रत्याशियों को जिताकर सूबे की सत्ता में लौटने का मार्ग प्रशस्त करेंगे- घनश्याम प्रधान 

चंदौली। सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 69वा जन्मदिन 15 जनवरी को बसपा जिला इकाई धूमधाम से मनाएगी. इस दौरान कई दलों के नेता बसपा की सदस्यता लेंगे. साथ ही हम सभी पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों पर चलकर आगामी चुनावों में बसपा प्रत्याशियों को अधिक से अधिक संख्या में जीताकर सूबे की सत्ता में लौटने का मार्ग प्रशस्त करने का संकल्प लेंगे. इस आशय की जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने सोमवार की देर शाम कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान कही.


फोटो: कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान व अन्य 


उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बसपाईजन बहन कुमारी मायावती जी का जन्मदिन धूमधाम से मनायेंगे. बल्कि इस वर्ष को ऐतिहासिक बनाने का भरपूर प्रयास हो रहा है. जन्मोत्सव में आने वाले जनमानस की सुविधाओं के मद्देनजर व्यवस्थाओं को पूर्ण करने का निर्देश जिम्मेदार पदाधिकारियों को दिया गया है.

उन्होंने आगे बताया कि जन्मोत्सव को सफल बनाने के लिए विगत एक माह से बसपा के पदाधिकारीगण जनपद के अलग-अलग हिस्सों में भ्रमण कर अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे थे.इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण व पार्किंग की सुविधाओं व अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां भी शुरू हो गयी थी.

इस वर्ष जन्मोत्सव पर पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों से प्रभावित होकर कई दलों के नेता सदस्यता लेकर बसपा से जुड़ने जा रहे हैं, जो बसपा सुप्रीमो मायावती के विचारों व मिशन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. बसपा चंदौली को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है, ताकि संगठन सशक्त होने के साथ ही सक्रिय रहे और हम सभी आगामी चुनावों में बसपा प्रत्याशियों को अधिक से अधिक संख्या में जीताकर सूबे की सत्ता में लौटने का मार्ग प्रशस्त करने का संकल्प लेंगे.


इस अवसर पर उमापति, राजन खान, रामअवतार, संतोष भारती, सुजीत कुमार, केशव कुमार, पप्पू लहरी, हरेंद्र कुमार, मसीहा यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *