अतरौली ने सिकंदरपुर को 2-1 से हराया

चंदौली, धानापुर। शमीम स्पॉटिंग क्लब के तत्वाधान में धराव में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को अतरौली गाजीपुर बनाम सिकंदरपुर गाजीपुर के बीच मैच खेला गया. जिसमें अतरौली ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-1 से मैच जीत कर सेमीफाइनल में अपना स्थान बना लिया.
45-45 मिनट खेल के पहले हाफ के 22वे मिनट में अतरौली के अभिषेक ने साथी खिलाड़ी के पास से गोल कर टीमें को बढ़त दिला दिया. लेकिन पहले हाफ के आखरी मिनट में सिकंदरपुर की टीम ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया. दूसरे हाफ में दोनों टीम एक दूसरे पर दबाव बनाकर खेल रही थी तभी 37वे मिनट में अतरौली के अमित ने गोल कर अपने टीमेंको अजेय बढ़त बना लिया. इस तरह अतरौली एक गोल से विजई रही.
खेल का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पिंटू यादव ने किया. इस दौरान मुख्य रूप से अफजाल खान, राजू खान, मास्टर नूर अख्तर, कासिम खान, महताब सहित सैकड़ों खिलाड़ी उपस्थित रहे. निर्णायक दिलशाद खान गब्बू रहे।