चन्दौली में नाबालिक को भगाने के आरोप में एक को जेल

317faceae57d
चन्दौली ,सैयदराजा। थाना स्थानीय पर दर्ज मु0अ0सं0 110/2024 धारा 74/ 332 (सी) /352 भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित अभियुक्त रत्नेश कुमार प्रजापति पुत्र मराछू प्रजापति निवासी ग्राम तेन्दुहान थाना स्थानीय को गुरुवार को दुधारी पुलिया से गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।


फ़ोटो : थाना सैयदराजा पर पुलिस टीम के साथ रत्नेश कुमार प्रजापति


थाना प्रभारी सैयदराजा सत्यनारायण मिश्र ने बताया कि दिनांक 06.07.2024 को स्थानीय थाना क्षेत्र के एक वादी के द्वारा तहरीर दिया गया कि उनकी पुत्री दिनांक 02.07.2024 को समय करीब 02 बजे दोपहर से घर से बिना बताये कही चली गयी है। 

वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सैयदराजा पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस तलाश में जुट गई। जिसके क्रम में मुखबिर की सूचना पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है  और आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 धर्मदेव प्रसाद,.हे.का. संतोष सिंह चंदेल, .हे.का. मो. नसीरूद्दीन हुमायूँ थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *