चंदौली के सकलडीहा में 31 लेखपालों को वितरण किया गया नियुक्ति पत्र

f03756077384
विधायक सुशील सिंह ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा एवम् ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

एसडीएम और तहसीलदार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गावों की समस्याओ को दूर करने की अपील किया 

चंदौली,सकलडीहा। तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को 31 लेखपालों को सैयदराजा विधायक सुशील द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। वहीं एसडीएम और तहसीलदार द्वारा नवनियुक्त लेखपालों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शासन के मंशानुरूप गावों की समस्याएं दूर करने की अपील किया गया।


फोटो: तहसील मुख्यालय पर नियुक्ति प्रमाण पत्र  वितरण करते विधायक सुशील सिंह व एसडीएम सहित अन्य अधिकारी

चयनीत लेखपालों को सम्बोधित करते हुए सैयजराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि शासन ने निष्पक्ष और बगैर पैरवी के मेहनतकश टैलेंट युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। नये लेखपाल गांव के विकास और किसान गरीब और मजदूरों की खुशहाली में अपना पूर्ण योगदान देंगे। वहीं सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उनके शासन में हुई भर्तीयो मे काफी धांधली हुआ करती थी। 
उन्होंने मेहनतकश और टैलेंट युवाओ को नौकरी से कोसों दूर रखा। वहीं विधायक ने नए लेखपालों से उम्मीद किया कि वे शासन की मंशा के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभायेंगे।

अंत में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह सहित एसडीएम तहसीलदार ने 31 लेखपालों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया।

इस दौरान नायब तहसीलदार अमित सिंह, राजेन्द्र प्रसाद यादव,रजिस्टार कानूनगों रामप्रवेश, अजय बहादूर सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष चंदन यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *