चन्दौली में “मिशन शक्ति फेज-5” का द्वितीय चरण जोरों पर

c3d0f7990c71
चन्दौली। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है।

सभी थानों की एंटी-रोमियो टीमों द्वारा बाजारों, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। महिला संबंधी समस्याओं के निस्तारण एवं सशक्त व सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जागरूकता अभियान में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला योजना, महिला शरणालय, शक्ति सदन एवं सखी निवास जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इसके अलावा, महिलाओं एवं बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों—घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं redressal) अधिनियम-2013, दहेज निषेध अधिनियम-1961 (संशोधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम-1994—के प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।
अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जा रही है। द्वितीय चरण में साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। थाना स्थानीय पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के कार्य, उद्देश्य एवं उपलब्ध सेवाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *