चंदौली यातायात पुलिस ने 296 वाहनों का किया चालान

4.30 लाख रूपये अधिरोपित किया जुर्माना
चंदौली। यातायात पुलिस व जनपदीय थाना पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 02 दिवस में कुल 296 वाहनों का चालान करते हुए 4,30,300 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। वहीं यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात पुलिस व जनपदीय थाना पुलिस टीम द्वारा लगातार बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी व यातायात नियमों के उलंघन करने वालो पर लगातार कार्रवाई जारी है जिसके क्रम में दिनांक 26 व 27 अगस्त 24 को अभियान चलाकर कुल 296 वाहनों का चालान करते हुए 4,30,300 रूपये का जुर्माना कारित किया गया है।
साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया।
यातायात प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव ने बताया कि यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले पर दो दिवस में कुल 296 वाहनों का चालान किया गया है और 4,30300 रूपये का जुर्माना अधिरोपीत किया गया है।