चंदौली पुलिस ने फ्रॉड हुए रूपये कराया वापस

साइबर पीड़ित ने फ्रॉड हुए रूपये पाकर कहा थैंक्यू चन्दौली पुलिस
चंदौली। जनपद के थाना अलीनगर अंतर्गत बीते दिनों एक साइबर फ्रॉड का मामला प्रकाश में आया। साइबर पीड़ित के तहरीर पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए फ्रॉड हुए रूपये को पीड़ित को वापस कराया है। वहीं फ्रॉड हुए रूपये पाकर पीड़ित के चेहरे खिल उठे और साइबर पुलिस को धन्यवाद किया।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली की साइबर पुलिस अपराध और साइबर धोखाधड़ी पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार तत्परता दिखाते हुए कार्यवाई कर रही है। जिसके क्रम में ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार हुई आवेदिका सबीना बानो पुत्री सुकुरुल्लाह अंसारी निवासी ग्राम डेवढिल सदलपुरा थाना अलीनगर के खाते से निकाली गई धनराशि 8,500 रूपये मंगलवार को वापस कराया गया है।
थानाध्यक्ष साइबर क्राइम वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बीते दिनों उक्त पीड़िता द्वारा आवेदन दिया गया कि उसके खाते से 8500 रूपये धोखाधड़ी से निकाल लिया गया है। जिसे आज वापस दिया गया है। खोये रूपये पाकर पीड़िता ने चंदौली की साइबर पुलिस को धन्यवाद किया।