चन्दौली में कल अखिलेश यादव करेंगे जनसभा, विभिन्न रूटों को किया गया है डायवर्ट

9fddd380bd4d
चन्दौली। जनपद में इंडिया गठबन्धन प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अखिलेश यादव दिनांक- 27.05.2024 को पालीटेक्निक ग्राउन्ड चन्दौली में आ रहे है जिसके दृष्टिगत प्रातः 06:00 से कार्यक्रम समाप्ति तक विभिन्न स्थानों पर जनसभा में आने वाले वाहनों को छोड़कर रूट डायवर्जन और बैरीकेटिंग प्लान के अनुसार यात्रा करने में सहयोग करने की यातायात पुलिस ने अपील किया है।



1-चहनिया चौराहा-समस्त प्रकार के भारी वाहनों को चन्दौली की तरफ न आकर उन्हें धानापुर व वाराणसी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। 
2- सकलडीहा सघन तिराहा– समस्त प्रकार के भारी वाहनों को चन्दौली की तरफ न आकर डेढावल चौकी की तरफ से धानापुर डायवर्ट किया जायेगा। 
3-सकलडीहा अलीनगर तिराहा- चन्दौली की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को अलीनगर की तरफ से अपने गन्तव्य को भेजा जायेगा। 
4- बसारिकपुर तिराहा- जनसभा में जाने वाले वाहनों को छोडकर समस्त वाहनों को बसारिकपुर नहर से बिछिया मोड़ NH-19 की तरफ से अपने गंतव्य को भेजा जायेगा।
5- पं0कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल– जनसभा में जाने वाले वाहनों के अतिरिक्त समस्त वाहनों को NH-19 से अलीनगर व सैयदराजा की तरफ को भेजा जायेगा।
6- पुलिसलाइन गेट- जनसभा में जाने वाले वाहनों को NH-19 (हाईवे) चंदौली मझवार स्टेशन के तरफ से भेजा जायेगा तथा अन्य समस्त वाहनों को NH-19 से सैयदराजा की तरफ भेजा जायेगा।
7- डाईवर्जन पावर हाऊस अंडरपास- जनसभा में जाने वाले वाहनों को चंदौली मझवार स्टेशन के तरफ से भेजा जायेगा तथा अन्य समस्त वाहनों को पुलिस लाइन गेट से NH-19 पर चढाकर सैयदराजा की तरफ भेजा जायेगा ।
8-बिछिया तिराहा NH-19 कट- किसी भी प्रकार के वाहन को बिछिया कट से पुलिस कार्यालय की तरफ नही जाने दिया जायेगा। यह मार्ग केवल कैली रोड से आने वाले वाहनों के लिए रहेगा।
9-चंदौली मझवार स्टेशन कट-नवनिर्मित पुल की तरफ जनसभा में जाने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी प्रकार के वाहनों को नही भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *