सीयाराम चौहान बने भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के मण्डल अध्यक्ष

4f550612abd5
दीनानाथ श्रीवास्तव को किया गया कार्यमुक्त 

चंदौली, जनपद के सदर स्टेशन स्थित काली मन्दिर परिसर में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंटेड के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह यादव के नेतृत्व मे शुक्रवार को एक आवश्यक बैठक की गई. बैठक में सर्व सम्मति से मण्डल अध्यक्ष वाराणसी दीनानाथ श्रीवास्तव को तत्काल कार्य से मुक्त किया गया. तत्पश्चात सियाराम चौहान को वाराणसी मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। 



इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने नए मण्डल अध्यक्ष को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं मण्डल अध्यक्ष ने संगठन द्वारा मिली जिम्मेवारी को निष्ठा पूर्वक एवं ईमानदारी से निर्वहन करने और किसानों की प्रत्येक समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ साथ उसे निस्तारित कराने तक संघर्ष करने का संकल्प लिया।



श्री चौहान ने कहा कि यह दौर किसानों के लिए बहुत बुरा है। इस दौर की सरकार किसान विरोधी है। किसान का मौजूदा समय भगवान भरोसे है. किसान के धान की खेती रेड़ा पर है और बड़ी नहरों सहित उनकी माइनरो की सफाई तक नहीं हुई है जिससे टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जबकी सिंचाई विभाग के कर्मचारी नहरों की सफाई के नाम पर लाखों रूपये का बंदर बांट कर सरकारी धन को ह्रास किया है। जिसकी जॉच होनी बहुत जरूरी है। इस मामले पर जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जॉच की मांग की है।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की अनेक समस्याओं पर चर्चा कर उनके निस्तारण के लिए मंथन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *