पीली धातुए व नकदी के साथ 07 चोरों को पुलिस ने दबोचा

c7de96cc1652
चंदौली,
मुगलसराय । थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के 07 सदस्यों को घंटा बीर बाबा के स्थान से पुलिस टीम को देख भागने के दौरान घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में आभूषण और नगदी व चोरी मे प्रयोग होने वाले काफी औंजार बरामद किया गया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।
 

फोटो : थाना मुगलसराय पर पुलिस टीम के साथ एक गिरोह के सात चोर 


क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि  प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय को मुखवीर से सूचना मिली कि घंटाबीर बाबा मंदिर के पास 01 पुरुष और 06 महिलाए चोरी की योजना बना रही है। जहां पुलिस टीम देर न करते हुए जा धमकी। पुलिस को देख चोरों ने भागना चाहा जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। वहीं उनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-228/2024 धारा-401/411/413 भादवि पंजीकत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पकड़े गए अभियुक्तगणों के पास से एक छोटा फ्लेम लाइटर व एक गैस लाइटर रिफिल व एक सफेद प्लास्टिक की पन्नी में सुहागा पाउडर व एक स्लेटी कलर का इलेक्ट्रनिक छोटा तराजू व 10 ग्राम का बट खरा व एक लोहे का छोटा कटर, पिलास, कैची व एक सोने का हार ,06 सोने की चैन लकेट लगा हुआ मोटी पतली तथा 03 लगा हुआ काले व मैरून कलर की गुरिया में पिरोया सोने का मंगलसूत्र व सोने की छोटी-छोटी तीन जोड़ी कान की बाली व सोने के तीन व एक जोड़ी सोने की कान में पहनने वाला सुई धागा व एक जोड़ी सोने का कान का झुमका व 05 पुराने चांदी की अंगुठी व 02 जोड़ी पुरानी चांदी का पायल व 41,500 रु0 नगद तथा चोरी करने मे प्रयोग होने वाले काफी मात्रा में औजार बरामद हुआ है।

गिरफ्तार 06 महिला व 01 पुरुष अभियुक्तों ने बताया कि हमारा एक गिरोह है जो मुगलसराय व वाराणसी के भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर आभूषण की चोरी करने का काम किया करते है। आज मुगलसराय चौकी क्षेत्र जलीलपुर मे चोरी करने की फिराक में आये हुए थे। मौका मिलने पर महिलाओं के गले का चैन भी चुराने का काम करते है। यही हम लोगो का धंधा व जीने खाने का जरिया है।
  
पकड़े गए अभियुक्तों के नाम पता इस प्रकार है 

1-शिंकू पुत्र लल्लन निवासी हिरामनपुर थाना सिधौरा जिला वाराणसी 
2- रेखा पत्नी शिंकू निवासी हिरामनपुर थाना सिधौंरा जिला वाराणसी 
3-आशा पत्नी अनिल निवासी मकरा गिलोचन महादेव थाना जलालपुर जिला जौनपुर
 4-सावित्री पत्नी भोला निवासी पतरही थाना चंदवक जनपद जौनपुर 
5-पिंकी पत्नी रामधनी निवासी कुकरौठी थाना कोतवाली भदोही जिला भदोही
 6- शीला कुमारी पत्नी कैलाश निवासी बड़ालालपुर थाना शिवपुर जिला वाराणसी 
7- गुड्डी पत्नी विनोद निवासी बड़ालालपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी 

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह, उ0नि0 अमित कुमार सिंह चौकी प्रभारी जलीलपुर, उ0नि0 खुसबू यादव चौकी प्रभारी चंधासी, उ0नि0 पूजा कौर चौकी प्रभारी औद्योगीक नगर, हे0का0 मकसूदन राम, का0 नजाकत हुसैन,हे0का0 अशोक राय, हे0का0 वृजेश कुमार, हे0का0 नीरज सिंह, हे0का0 प्रदीप सिंह, हे0का0 गौरव सिंह, हे0का0 कैलाश यादव, हे0का0 संतोष कुमार थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *