Headlines

डाला छठ पर ब्रती महिलाओं नें अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना

चन्दौली l पुत्र और परिवार की मंगल कामना के साथ छठ का महापर्व के तीसरे दिन ब्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ दिया l ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी क्षेत्रों में आज नदी,पोखरों तालाबों, नहरों पर बनाये गये घाट पर दौरा मे फल फूल सजाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मन्नत मांगी l

 रैथा ग्राम सभा में शिवमंदिर पोखरे पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाए 

प्रथम दिन व्रती महिलाए दिनभर उपवास रख कर शाम को खीर रोटी खाकर रहती है।दूसरे दिन निर्जला व्रत रख कर शाम को ढलते सूर्य को अर्घ्य देती है ।और तीसरे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना निर्जला व्रत पूर्ण करती है ।

बहुत से पुरुष भी इस व्रत को पुत्र परिवार की मंगल कामना के लिए रखते है । बाजार भी आज तरह तरह के फलों के साथ सजा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *