सकलडीहा पीजी कॉलेज में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

b28e1a230b3b

खाद्य पदार्थ संरक्षण एवं नए पदार्थ के निर्माण पर जानकारी, मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार आत्मनिर्भरता एवं सशक्तता पर बल 


चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरुवार को जिला उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग चंदौली एवं सकलडीहा पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार आत्मनिर्भरता एवं सशक्तता कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ. जिसमें विभिन्न खाद्य पदार्थ संरक्षण एवं नए पदार्थ के निर्माण पर जानकारी दी गई.

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि यह कार्यक्रम एक प्रकार की अनौपचारिक शिक्षा से है जो लोगों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाता है. इस कार्यक्रम के द्वारा महिला सशक्तिकरण को सबसे ज्यादा बल मिलता है.

जिला उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग चंदौली की ओर से प्रशिक्षक कनक लता द्वारा इस कार्यक्रम की उपादेयता का तथा विभिन्न प्रकार की खाद्य प्रसंस्करण के निर्माण की जानकारी दी गई.

प्रशिक्षक सुरेंद्र पाल ने विभिन्न खाद्य पदार्थ संरक्षण एवं नए पदार्थ के निर्माण हेतु छात्रों को प्रशिक्षित किया. इस कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग एवं महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की महती भूमिका रही.

 प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ,प्रो. विजेंदर सिंह, डॉ राजेश यादव, अजय कुमार यादव, डॉ अनिल तिवारी, रीता वर्मा, रेनू जायसवाल की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का संचालन यज्ञ नाथ पांडेय द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के बहुसंख्य छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *