शांति भंग करने के जुर्म में पांच युवकों को पुलिस नें किया गिरफ्तार, मची खलबली

03db733304a6
चंदौली,धीना। शांति भंग करने के आरोप में लोकनाथ यादव 44 वर्ष, हर्ष यादव 22 वर्ष,अनुपम यादव 20 वर्ष, श्रीनाथ यादव 50 वर्ष,मनीष यादव 22वर्ष निवासीगण माधोपुर को पुलिस नें शनिवार को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।पुलिस के इस कार्रवाई से गांव में खलबली मच गई। गिरफ्तार युवकों पर बीते दिनों मारपीट का मुकदमा दर्ज था।
थाना प्रभारी(धीना)रमेश यादव नें बताया कि पुलिस अधीक्षक ड़ा0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों की नकेल कसने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है l जिसके क्रम में बीते दिनों थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी।इसको देखते हुए पुलिस ने पांच लोगों पर शांति भंग में गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई।
 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव,उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद,कांस्टेबल रंजीत मद्देशिया व अरविंद कुमार शामिल रहें l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *