पुलिस परीक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन रहा अलर्ट,सीसीटीवी कैमरा से हुई निगरानी

7c63ad0fa0e8
चन्दौली 
सकलडीहा, सकलडीहा इंटर कॉलेज और सकलडीहा पीजी कॉलेज में पुलिस परीक्षा को लेकर शनिवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ रघुराज के नेतृत्व में तहसील व पुलिस प्रशासन के लोग पूरे दिन भ्रमणशील रहे। प्रशासन के निर्देश पर परीक्षा सेंटर से नजदीक तहसील मुख्यालय की दर्जनों फोटो स्टेट की दुकाने बंद रही। वहीं सीसी टीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी की गयी l इस दौरान पूरे दिन तहसील पर आने वाले फरियादी परेशान नजर आये।


फोटो: सकलडीहा इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान जांच पड़ताल करते कोतवाली पुलिस


सकलडीहा इंटर कॉलेज और सकलडीहा पीजी कॉलेज में पुलिस परीक्षा को लेकर केन्द्राध्यक्ष के नेतृत्व में परीक्षा सेंटरों पर सुबह कड़ी व्यवस्था रही । परीक्षार्थियों की गहनता से जांच के बाद प्रवेश दिया गया। इसके अलावा एसडीएम अनुपम मिश्रा सीओ रघुराज पुलिस फोर्स के साथ सेंटरों पर मुस्तैद रहे। वही केातवाल राजीव कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ परीक्षाथि्रयों को लाइन में खड़ाकर क्रमश जांच के बाद अंदर जाने दिया।


 वही परीक्षा को लेकर आसपास की दर्जनों फोटो स्टेट से लेकर कॉपी किताब की दुकाने बंद रहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय व सकलडीहा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. एस के लाल सीसी टीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *